Choose Your Language अपनी भाषा चुनें)
English Hindi
Showing posts with label Love. Show all posts
Showing posts with label Love. Show all posts

Saturday, September 29, 2012

Mother

Kookkai_nak/FreeDigitalPhotos.net
हिंदी में पढ़ें

माँ
मैं नहीं जानता कि मैंने कब इस जीवन की दहलीज पर पहला कदम रखा| वह कौन सी शक्ति थी जिसने मुझे इस विशाल रहस्यमय संसार में जन्म दिया जैसेकि आधी-रात को जंगल में एक बीज अंकुरित होता है? जब मैंने सुबह आखें खोली और रोशनी की तरफ देखा तो मैं एक पल में ही समझ गया कि मैं इस संसार में कोई अजनबी नही हूँ, और एक रहस्यमय शक्ति नें, जिसका न तो कोई नाम था और न ही कोई आकार मुझे अपनी माँ के रूप में अपने आगोश में भर लिया|


Read in English
Mother
I was not aware of the moment when I first crossed the threshold of this life. What was the power that made me open out into this vast mystery like a bud in the forest at midnight ? When in the morning I looked upon the light, I felt in a moment that I was no stranger in this world, that the inscrutable without name and form had taken me in its arms in the form of my own mother.

Thursday, September 27, 2012

Anxious Love

Image courtesy of nuttakit/FreeDigitalPhotos.net
हिंदी में पढ़ें

उत्सुक प्यार
दीपक क्यों बुझ गया?
मैंने हवा से बचाने के लिए, इसे ढकना चाहा
यही वजह है कि दीपक बुझ गया|
फूल क्यों मुरझा गया?
मैंने प्यार में उत्सुक होकर, इसे अपने दिल से सटा लिया,
और यही वजह है कि फूल मुरझा गया|
नदी क्यों सूख गयी?
मैंने अपने इस्तेमाल के लिए इस पर बाँध बना दिया,
और यही वजह है कि नदी सूख गयी|
वीणा क्यों टूट गयी?
मैंने इससे ऐसा सुर निकालना चाहा,
जो इसकी क्षमता से बाहर था,
और यही वजह है कि वीणा टूट गयी|

Why did the lamp go out ?
I shaded it with my cloak to save it,
from the wind, that is why the lamp
went out.
Why did the flower fade ?
I pressed it to my heart with anxious love,
that is why the flower faded.
Why did the stream dry up ?
I put a dam across it to have it for
my use, that is why the stream dried up.
Why did the harp-string break?
I tried to force a note that was
beyond its power, that is why
the harp-string is broken